किया मरने के बाद बीवी अपने शौहर को और शौहर अपने बीवी को नहला सकता है कि नहीं

 किया मरने के बाद बीवी अपने शौहर को और शौहर अपने बीवी को नहला सकता है कि नहीं

 सवाल 

किया मरने के बाद बीवी अपने शौहर को और शौहर अपने बीवी को नहला सकता है कि नहीं ?

जवाब 

बीवी की मौत से निकाह फ़ौरन खत्म हो जाता है जबकि शौहर की मौत से निकाह फ़ौरन खत्म नहीं होता 


बल्कि जब तक बीवी इद्दत में हो नकाह बाक़ी रहता है इस लिए शौहर की मौत के बाद बीवी अपने शौहर को नहला सकती है क्योंकि हुक्मे निकाह बाक़ी है

 

यूंही अगर शौहर ने अपनी ज़िंदगी में तलाक रजई दे दी अभी इद्दत बाक़ी थी कि शौहर की मौत हो गई तो नहला सकती है अपने शौहर को


इस लिए के तलाक रजइ के बाद इद्दत गुजरने से पहले निकाह खत्म नहीं होती है


और अगर शौहर मरने से पहले तलाक़ बाईन दे दी थी तो अगर चे इद्दत में हो नहला नहीं सकती इसलिए कि तलाक़ बाईन निकाह को खत्म कर देती है 


और बीवी की मौत से निकाह खत्म हो जाता है इस लिए शौहर बीवी को नहला नहीं सकता ना ही बिला हाइल उसके जिस्म को हाथ लगा सकता है


क्योंकि जब निकाह ही ख़त्म हो गया तो छूने और नहलाने का जवाज़ भी जाता रहा इस लिए उसे न वह छू सकता है ना नहला सकता है 


बीवी की मौत के बाद शौहर को सिर्फ़ नहलाने और बिलाहाईल छूने से मना है, बाक़ी चेहरा देखना, कंधा देना, क़ब्र में उतारना वगैरह तमाम काम जाइज है


 ये जो अवाम में मशहूर है कि शौहर अपनी बीवी के जनाज़े को ना कंधा दे सकता है ना क़ब्र में उतार सकता है ना उनका चेहरा देख सकता है ये सब बातें गलत और फुजूल है इस की इसकी शरिअते मुतहहरा में कोई हकीकत नहीं है।


📚{फतावा रजविया, जिल्द 4, सफा 91}




 इस्लामिक सवाल जवाब ग्रुप  

 

Post a Comment

0 Comments